July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

घर में लगी यह तस्वीर देती है मौत को दावत !

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

अपना घर सजाना तो सबको पसंद होता है, हम अपने घर में कई तरह की तस्वीरें लगाते हैं। हम सबके घर में भगवान की तस्वीरें तो जरुर होती हैं, फिर चाहे वो भगवान की आराधना के लिए हो या उन्हें याद करने के लिए। हम सभी कई तरह के चित्र लगते हैं, रंगबिरंगी हो या सादे।
चित्र लगाने से हमारे मन में शांती रहती हैं और ऐसा माना जाता है की घर में भगवान की तस्वीरें लगाने से हमारे भाग्य पर भी असर पड़ता हैं। लेकिन घर में भगवान की तस्वीरें लगाने से पहले हमें यह जानना जरुरी है की कौन सी तस्वीरें हमारे जीवन पर क्या असर डालती हैं। तो आयिए हम आपको बताते है की हमें कौन सी तस्वीरें हमारे जीवन में कैसा असर डालती है और हमें कैसे तस्वीरें लगानी चाहियें।

घर में पूजा उपासना के लिए कैसे चित्र लगाएं?
– पूजा उपासना के लिए घर में देवी देवता या अपने गुरु का चित्र लगाया जाता है।
– ये चित्र जितना साफ़ और स्पष्ट हो, उतना ही अच्छा होगा।
– इन चित्रों को पूजा स्थान या कार्य स्थल पर लगाना चाहिए।
– ये इतनी ऊंचाई पर होने चाहिए कि हमारे आँखों की सीध में आ सकें।
– एक साथ बहुत सारे चित्र, पूजा के लिए नहीं लगाने चाहिए।
– चित्र का रंग या आकृति ख़राब होने पर उसे बदल देना चाहिए।

घर में याद के लिए और प्रेम के लिए कैसे चित्र लगाएं?
– अपने शयन कक्ष में अपने विवाह के समय का चित्र लगाना चाहिए।
– चाहें तो पति पत्नी का संयुक्त चित्र लगा सकते हैं।
– माता पिता या भाई बहन का चित्र उत्तर की ओर लगाएं।
– अगर किसी मृत व्यक्ति का चित्र लगाना है तो इसे दक्षिण दीवार पर लगाएं।
– घर के डाइनिंग एरिया में संयुक्त परिवार का चित्र लाभदायक होता है।

Related Posts

Leave a Reply