February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

ये शख्स गर्मी में ओढ़ता है रजाई और ठंडक में खाता है बर्फ

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

दुनिया में अजीबोगरीब घटनाएं सुनने को मिलती है। जिस पर हम आसानी से विश्वास नहीं कर पाते हैं। इसी तरह एक और मामला चौकाने वाला आया है। हरियाणा के एक शख्स को गर्मी ठंडी और ठंडी में गर्मी का एहसास होता है। इतना ही नहीं यह शख्स गर्मी के मौसम में रजाई ओढ़कर अलाव भी सकता है।

इसे इतनी ठण्ड लगती है यह गर्मी में धूप सेकने और ठण्ड से बचने के लिए पूरा टाइम धूप में खड़ा रहता है। यह बात सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन सच है। उनके साथ यह सब कुछ बचपन से हो रहा है। इस समय वह सोशल मिडिया पर छाएं हुए हैं।

महेंद्रगढ़ के संतराम को ठंडक में इतनी गर्मी लगती है कि उन्हें अपनी गर्मी भगाने के लिए बर्फ के टुकड़े तक खाने पड़ जाते हैं। उनके पड़ोस वालों का कहना है वह ऐसा बचपन से करते आ रहे हैं।

एएनआई का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट को 250 लाइक्स और 132 रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। उन्होंने तीन तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। जिसमें एक फोटो में वो गर्मी में कंबल ओढकर अलाव सेक रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वो ठंड लगने पर भरी गर्मी में बाहर टहल रहे हैं और आखिरी तस्वीर में वो अपने बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्हें यह कैसी बीमारी है किसी को इसके बारे जानकारी नहीं है।

Related Posts

Leave a Reply