July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

हत्यारों ने सऊदी सरकार विरोधी पत्रकार जमाल खगोशी को 15 टुकड़ों में काटा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

बड़ी ही निर्ममता से 15 अस्त्रधारियों ने सऊदी सरकार विरोधी पत्रकार जमाल खगोसी की हत्या कर दी। बता दे सऊदी अरब के निवासी और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खगोशी रहस्यमय ढंग से लापता बताइ जा रहे थे। लेकिन अब पता चला है कि सऊदी कांसुलेट के ऑफीस के सामने ही उन्हें 15 सदस्य के घातक दल ने हत्या कर दिया। न्यू यॉर्क टाइम के अनुसार हत्याकारियों में एक फोरेंसिक विशेषज्ञ भी था। जमाल खगोशी के हत्या के बाद घटनास्थल पर ही उनके शव को १५ टुकड़ों में कटा गया।

खगोशी के गायब होने के बाद अमेरिका को सऊदी अरब पर दबाव बनाना पड़ रहा है। इसी का असर है कि सऊदी अरब सरकार ने जमाल खाशोगी के मामले में 15 लोगों की पहचान की है।  पिछले दिनों तुर्की में अपनी शादी के संबंध में सऊदी अरब के दूतावास में कुछ कागज लेने गए जमाल वापस लौट कर नहीं आए। तभी से वह लापता थे।

बता दे. मूलत: सऊदी अरब के रहने वाले जमाल खाशोगी ने अमेरिका से पढ़ाई की थी।  80 के दशक में उन्होंने जर्नलिज्म की शुरुआत की। अफगानिस्तान और रूस के युद्ध को उन्होंने कवर किया था। उन्होंने लंबे चले इस युद्ध को सउदी गजेट के लिए कवर किया। 1990 में अल्जीरिया वॉर की रिपोर्टिंग के लिए लिए वह मिडिल ईस्ट भी गए। अल कायदा के बनने से पहले ही उन्होंने ओसामा बिन लादेन का इंटरव्यू लिया था।

खाशोगी सऊदी अरब की रॉयल फैमिली के काफी करीबी रह चुके हैं। इसी कारण उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया था। लेकिन उसके बाद उनके संबंध सऊदी सरकार से तब बिगड़े जब उन्होंने यमन और सीरिया में सरकार के कामों की आलोचना की। इसके बाद उन्हें पिछले साल सऊदी अरब छोड़ना पड़ा।

Related Posts