July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हाथों के इस रंग में छुपा है आपके धनवान होने का राज

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

जब लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं तो सभी लोग अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं।  उसके बाद लोग तरह-तरह से के उपाय और पूजा-पाठ करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे हाथ के रंगों का भी हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

ऐसा कहा जाता है कि शुक्लपक्ष में हाथ की रेखा बढती हैं और कृष्णपक्ष में हाथ की रेखा घटने लगती है। चलिए आज हम आपको बतायेंगे हाथ के रंगों से जीवन के कुछ रहस्यों के बारे में। आपने देखा होगा कि हाथ का रंग कभी लाल, तो कभी सफेद या पीला होता है और हस्त रेखा शास्त्र में माना जाता है कि हथेली का रंग लाल, गुलाबी व सफेद होना व्यक्ति के लिए शुभ माना जाता है जिन लोगों के हथेली का रंग इन तीन तरह के होते है उन्हें बहुत लाभ मिलता है।  लेकिन अगर हाथ की हथेली दूसरे रंग की है तो उसके कारण व्यक्ति अक्सर परेशानी में रहता है और वह दुखों में डूबा रहता है।

अगर किसी की हथेली का रंग सफेद है तो ऐसा व्यक्ति धार्मिक प्रवृती का होता है जो धर्म के रास्ते पर चलता है, और उसका स्वभाव शांत प्रवृती का होता है। जिन लोगों के हथेली का रंग गुलाबी होता है तो व्यक्ति को जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। लेकिन अगर हथेली का रंग गहरा गुलाबी है तो व्यक्ति स्वभाव से परिवर्तनशील और धनवान होता है. ऐसे लोग सभी को जल्दी से माफ़ कर देते हैं।

Related Posts