July 6, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

इस रेस में गायों के साथ जो होता है जान चौंक जायेंगे

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

इस दुनिया में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रकार की परंपराये निभायी जाती है। कुछ परंपराये ऐसी होती हैं जिनके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। एक ऐसी ही परंपरा निभायी जाती है इंडोनेशिया में। इंडोनेशिया में एक दौड़ प्रतियोगिता होती है जिसमें इंसानों की जगह गायें दौड़ती हैं। लेकिन इस रेस में एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है जिसे सुन आप चौंक जायेंगे। 

रेस में गाय को तेज दौड़ाने के लिए किसान उनकी पूंछ को अपने दांतों से काटते हैं। ये परंपरा यहां 400 सालों से निभायी जा रही है। 

इंडोनेशिया में होने वाली गायों की रेस वाले इस महोत्सव को पाकु जावी कहा जाता है। इस महोत्सव में किसानों को अपनी गायों की ताकत दिखाने का अच्छा मौका मिलता है। जिस किसान की गाय इस रेस में प्रथम आती है वो किसान अपनी गाय को मुंहमांगे दामों में बेच सकता है। ये रेस जीतने के लिए किसान अपनी गायों को एक सैनिक की तरह तैयार करता है। गायों को दौडऩे में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए किसान उन्हें लकड़ी के एक फ्रेम में बांध देता है। इससे एक फायदा ये भी होता है कि गाय कहीं इधर उधर ना भागे। किसान के दिमाग में बस एक बात होती है कि चाहे कुछ भी हो जाए उसकी गाय ये प्रतियोगिता जरूर जीत जाए।

सदियों से ये रेस बदस्तूर जारी है। इंडोनेशिया की इस पारंपरिक महोत्सव को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

Related Posts