July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हाथ पर बांध डाला इस रंग का धागा, तो बदल जाएगी लाइफ 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

आजकल के को देखा जाए तो कुछ भी लेटेस्ट ट्रेंड में आ ही जाता है। इन सब में हाथ और पैर में धागा बाँधने का भी ट्रेंड काफी चला है। आपने कई लोगों को फैशन में हाथ या पैर में काले रंग का धागा बांधे हुए भी देखा होगा। कई लोग फैशन में अपने एक हाथ या पैर में काला धागा बांध लेते हैं।

वह धागा तो बांध लेते हैं लेकिन इस बात से अनजान होते हैं कि इन धागों का बहुत महत्व है। कई लोग तो अपने हाथ/पैर में रंग-बिरंगे धागे भी बांधते हैं। फैशन से हटकर अगर बात करें तो ये धागे आपके जीवन की डोर और जीवन से जुडी समस्याओं का भी समाधान हैं।

जी हां, हाथ पर बंधा धागा बहुत अहमियत रखता है इसलिए इसे कलाई पर बहुत ध्यानपूर्वक और विधि-विधान के साथ बांधना चाहिए। धागे को ग्रह के हिसाब से बांधने पर ज्यादा फायदा मिलता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि रंग-बिरंगे धागों का क्या महत्व होता है और किस रंग का धागा आपकी किस्मत पलट सकता है। शरीर पर धागा धारण करने का महत्त्व ही अलग है – आइये जानते हैं …

लाल रंग का धागा : लाल रंग के धागे को मंगल ग्रह के लिए बहुत शुभ माना गया है। मंगल ग्रह के प्रभा को दूर करने के लिए लाल रंग का धागा हाथ पर बांधना चाहिए।

काले रंग का धागा : काले रंग के धागे को राहु-केतु के प्रभाव को दूर करने के लिए बांधना चाहिए। धागे को भैरव के नाम का जप करते हुए हाथ पर बांधे।

हरे रंग का धागा : हरे रंग का धागा हाथ में बांधने से बुध की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन कृपा पाने के लिए धागे को 4 बार घुमाकर हाथ में बांधे।

सफेद रेशमी धागा : गुरु व विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए पीले रंग का धागा हाथ पर बांधे।

नीले रंग का धागा : शनि की कृपा पाने के लिए हाथ में नीले रंग का धागा बांधना चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि आप पर शनि की कृपा दृष्टि बनी रहे तो हाथ में नीले रंग का धागा बांध लें।

Related Posts