September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

आप भी हैं एनिमल्स लवर, तो इन जगहों की करें सैर 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

दुनिया में ऐसे बहुत लोग हैं जिन्हें प्रकृति और जानवरों से खासा लगाव होता है। उनमे से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने घर को जू बना कर रक देते है। अगर आप भी हैं  एनिमल्स लवर तो दुनिया की इन जगहों की सैर आपको ज़रूर करना चाहिए। जब आप दुनिया की इन खुब्सुरात्र जगहों पर प्यारे-प्यारे जानवरों को देखेंगे तो आपको बहुत ही अच्छा फील होगा। चलिए आज हम आपको ऐसे जगहों की सैर कराएंगे जहां आप खुद को जाने से रोक नहीं पाएंगे।

जैलीफिश लेकआइलैंड : अगर आपको जैलीफिश बहुत पसंद है और आपने कभी उसे करीब से नहीं देखा तो इस समय आपके लिए यह झग बेहद ही खास होगी। क्योंकि आपको यहां मैनचैस्ट आइलैंड में मौजूद इस लेक में हजारों जैलीफिश को देखने के साथ-साथ टूरिस्ट तैरने का भी मजा ले सकते हैं। आपको बता कई साल पहले यहां समुद्र हुआ करता था, लेकिन पानी का लेवल कम होने से यहां जैलीफिश की पॉपुलेशन लगातार बढ़ती चली गई। आईलैंड की यह जगह यहाँ आने वाले टूरिस्ट को खूब आकर्षित करती है।

फॉक्स विलेजजापान: जापान के मियागी में एक ऐसा गांव है, जहां आपको हर जगह फॉक्स (लोमड़ी) देखने को मिल जाएंगी। यहां पर 6 तरह की अलग-अलग ब्रीड की 100 से ज्यादा लोमड़ियां हैं। ये सभी वहां के बड़े जंगली एरिया में घूमती रहती हैं। यहां आने वाले विजिटर्स इनके साथ खेल भी सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले 700 जैपनीज येन खर्च करने होंगे। जापान घूमने आये पर्यटकों को यह गांव बहुत ही खास लगता है। और वे यहां बिना घूमे कभी वापस नहीं जाते हैं।

रैबिट आइलैंड : इस रैबिट आइलैंड को ओकोनोशिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिरोशिमा का एक छोटा सा हिस्सा है। यहां आपको खरगोश सैकड़ों की संख्या में  दिखाई देगी। जब टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं, तो ये सारे खरगोश खाने के लिए उनके पीछे-पीछे भागते दिखते हैं। यह किसी को पता नहीं है कि कब इस जगह को रैबिट्स के नाम से पहचाना जाने लगा, लेकिन कई वर्षों पहले यह जगह जहर की टेस्टिंग के लिए फेमस था।

Related Posts