July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

दुनिया में कोई नहीं है शाकाहारी, चौंका देगा सच

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

आगर आप खुद को शाकाहारी समझते हैं और सोचते हैं कि आजतक आपने कोई भी मांसाहारी पदार्थ नहीं खाया तो आप गलत हैं। नीचे दी गई पांच चीजों का अगर आपने सेवन किया है, तो आप भी शाकाहारी नहीं हैं। शायद दुनिया में कोई ऐसा होगा जिसने कभी इन चीजों का सेवन न किया हो। चलिए जानते हैं कौनसे हैं वो खाद्य पदार्थ-
तेल: 

तेल को शाकाहारी माना जाता है, लेकिन कुछ तेलों में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है, जिससे वह मांसाहारी बन जाता है। माना जाता है कि जिन तेलों में विटामिन डी होता है, उसमें लेनोलिन पाया जाता है, जो कि भेड़ से बनता है।

जैम :
क्या आपको भी जैम खाना पसंद है? यदि आप जैम खाने के शौक़ीन हैं तो संभल जाइए क्योंकि इसमें जिलेटिन होता है, जो जानवरों से पाया जाने वाला प्रोडक्ट है।

सूप :
यदि आप भी सूप खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। आपको आज तक लगता होगा कि यह शाकाहारी है लेकिन यह मांसाहारी की श्रेणी में आता है। होटलों में सूप बनाने के लिए सॉस का प्रयोग किया जाता है, जो मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से बनाया जाता है।

बियर या वाइन :

शराब भी मांसाहारी खाद्य पदार्थों की श्रेणी में आता है। जानकारी के अनुसार, शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है, जो फिश ब्लेडर से बनता है।

वाइट शुगर :
शकर बनाने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसके लिए नेचुरल कार्बन का प्रयोग किया जाता है। ये बोन चार होता है, जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है। रिफाइंड शुगर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की फेहरिस्त में आती है।

Related Posts