July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

कार को दुलत्‍ती मारने पर घोड़े को हो गई जेल

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स
जब इंसान अपनी आदतों से बाज नहीं आता तो बताइये बेचारा घोड़ा कैसे आयेगा। अब घोड़े की आदत है दुलत्‍ती मारना तो वो वही करेगा ना। इसके लिए क्‍या आप उसे जेल भेज दोगे। आपका तो पता नहीं पर ब्राजील की पुलिस ने तो यह किया, एक कार को दुलत्‍ती मारने के जुर्म में घोड़े को 24 घंटे की जेल की सजा दे दी।
दरसल पश्‍चिमी ब्राजील में एक आदमी अपने पालतू घोड़े ब्रैंको बैंडिट वॉक के लिए लेकर निकला था। अचानक उसने अपने पास से कार पर गुजरती एक महिला की कार को दुलत्‍ती मार दी। इस बात पर कार की मालकिन भड़क गई और उसने पुलिस में रिर्पोट कर दी। इतना ही उसने कहा जब तक उसे हर्जाना ना मिल जाये घोड़े को छोड़ा ना जाये। इस बात से घोड़े का मालिक बेहद खफा हो गया पर ब्रैंको को पूरे 24 घंटे गुजरने के बाद ही जेल से छुटकारा मिल पाया।
इस धटना से आहत घोड़े के मालिक ने जेल में बंद अपने प्‍यारे जानवर की तस्‍वीरे सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। इसके चलते लोग  हैरान तो हुए ही घोड़े के साथ ऐसे सलूक से नाराज भी दिखाई दिये। घोड़े के मालिक का कहना है कि ब्रैंको ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसके लिए उसे जेल में डाला जाए। ब्रैंको के मालिक जिनका नाम विलियम डॉस सैंटोस बताया जा रहा है, का ये भी कहना है कि घोड़े के साथ बदसलूकी भी हुई पुलिस वालों ने उसे खाना खिलाने की इजाजत नहीं दी और कई घंटो तक प्‍यारा ब्रैंको भूखा प्‍यासा रहा। उसकी जेल भी बेहद छोटी थी, जहां उसका हिलना डुलना भी कठिन था।

Related Posts