सिर्फ 30 मेहमानों के साथ अपनी शादी में दुनिया को चौकाने की तैयारी में रणवीर-दीपिका

कोलकाता टाइम्स
तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी करने जा रहे हैं।दोनों 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। और 1 दिसंबर को भारत में रिसेप्शन की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इटली में होगी।
खबरें हैं कि यहां के आलीशान विला डेल बालडियानेलो में दोनों की शादी हो सकती है। शादी में तकरीबन 30 मेहमानों के शरीक होने की खबरें हैं जिनकी यहां पर खास मेहमान नवाजी होगी। समुंदर और इंद्रधनुश के खूबसूरत नजारों वाला यह विला अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। वहीं इतली के वेन्यू की बात करें तो लेक कोमो इटली का तीसरा सबसे बड़ा लेक है, जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरा है, जो इसे यूरोप के सबसे गहरे लेक में से एक बनाता है। लेक कोमो इटली का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यह होटल कई इंटरनेशनल सितारों की शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन रह चुका है। इस होटल का किराया 8.5 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये प्रतिदिन तक है।