June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

इंसानी दिमाग को चट कर जाता है दुनिया का सबसे खतरनाक साफ पानी में रहने वाला ये जीव!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

एकदम साफ दिखाई देने वाला पानी जरूरी नहीं कि साफ ही हो। हो सकता है कि उसमें आपके दिमाग को चट कर जाने वाला अमीबा हो, जिसके प्रति आप जरा भी सावधान नहीं हैं। दुनिया का सबसे खतरनाक अमीबा आपके आस-पास कहीं भी मौजूद हो सकता है। पानी उसकी मौजूदगी का अहम स्थान है।

साफ पानी में रहता है

यह अमीबा पीने के पानी से लेकर आप जिस स्विमिंग पूल या नदी, तालाब, पोखर में तैरने जाते हैं वहां मौजूद हो सकता है। इसी माह अमरीका में दिमाग को खा जाने वाले अमीबा की वजह से कई मौतें हुई हैं। डॉक्टर से लेकर शोधकर्ता तक सब इसी खोज में लगे हैं कि यह आया कहां से।

इस अमीबा का संबंध पानी से है और पानी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। शरीर के भीतर भी और बाहर भी इसलिए आपको इस अमीबा के बारे में जान लेना चाहिए। इस अमीबा का वैज्ञानिक नाम नेग्लरिया फाउलेरी है।

नेग्लरिया फाउलेरी है वैज्ञानिक नाम

दिमाग को चट कर जाने वाला अमीबा यानि नेग्लरीया फाउलेरी एक एकल कोशिका जीवित जीव है, जो आम तौर पर झीलों, नदियों और गर्म झरनों और मिट्टी जैसे गर्म ताजे पानी में पाया जाता है। नेग्लरिया फाउलेरी का संक्रमण अम्बेरिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (पीएएम) नामक एक बीमारी का कारण बन सकता है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की एक बीमारी है। यह बीमारी हमेशा बेहद घातक होती है। इससे मौत निश्चित है। संयुक्त राज्य अमेरिका में 143 में से केवल 4 लोग नेग्लरिया फाउलेरी के अटैक के बावजूद 1962 से 2017 तक संक्रमण में बचे हैं।

पानी नाक के माध्यम से प्रवेश करे तभी खतरा

यह खतरनाक अमीबा लोगों को तभी प्रभावित करता है जब दूषित पानी नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। एक व्यक्ति नेगलेरिया फाउलेरी से दूषित पानी निगलने से संक्रमित नहीं हो सकता है। संक्रमण तब हो सकता है जब संक्रमित पानी नाक ऊपर जाता है। यह आमतौर पर तब होता है जब लोग तैराकी या गोताखोरी करते हैं। अगर ऊपर से पानी पीते समय आप पानी खुद पर गिरा लें तब भी संक्रमण हो सकता है। संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे में फैल नहीं सकता है।

Related Posts