July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

बच्चे के कमरे में सीसीटीवी ने खोला ऐसा राज थम गयी माँ की साँस 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों के सीसीटीवी लगते हैं ताकि बच्चों पर अच्छी तरह ध्यान रखा जा सके। कामकाजी माँ-बाप इसके जरिये दफ्तर के बाद सीसीटीवी के जरिए देखते हैं कि बच्चों ने दिन भर क्या कुछ किया। लेकिन CCTV के जरिए कई बार चौंकाने वाली जानकारी भी मिलती है। ब्रिटेन में ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ब्रिटेन में एक महिला ने अपने नवजात की सुरक्षा के लिए उसके कमरे में सीसीटीवी लगाया था। रात में सोने से पहले वह सीसीटीवी के माध्यम से यह जांच करना चाह रही थी कि क्या बच्चा सही तरीके से सो रहा है। हिडन अंडर बैली नाम के यूट्यूब पेज पर महिला ने इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो के मुताबिक, महिला की दोस्त उसके बच्चे को कमरे में लिटा रही होती है। तभी कमरे के पीछे कुछ नजर आता है। महिला ने रिमोट के जरिए जूम करके देखा तो उसके पैरों के तले जमीन खिसक गई।

बच्चे के कमरे में महिला को भूत नजर आया। भूत को देखते ही वो बच्चे के कमरे की तरफ दौड़ती है और वहां मौजूद अपनी महिला मित्र से भूत के बारे में बताती है। दोनों मिलकर पूरे कमरे को अच्छे से देखते हैं, लेकिन उन्हें कुछ नजर नहीं आता। महिला ने पुलिस को भी बुलाया, लेकिन उसे भी कुछ नहीं मिला।
इसके बाद भूतों के विशेषज्ञों से संपर्क साधा गया। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट का कहना था कि जो वीडियो में दिखाई दिया, वह सच हो सकता है।

Related Posts