July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

बला की खूबसूरती के बाद भी लड़के कोशों भागते हैं इनसे, वजह रुला देगा 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

खूबसूरत चेहरा, तराशे हुए नैन-नक्श और मोहक मुस्कान। ये लड़की इतनी खूबसूरत है कि कोई भी लड़का इस पर फिदा हो जाएगा। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। फिदा तो दूर, कोई इस लड़की को डेट करना भी पसंद नहीं करता।

34 वर्षीय एलिसन डेनियल को कोई शादी तो दूर, डेट करने के लिए भी कोई लड़का नहीं मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में एक कॉलेज में एडमिशन लिया है लेकिन कोई भी लड़का उनसे बात करने को तैयार नहीं है। वो काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव हैं और साथ ही सिंगल भी।

आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे आखिर क्या कारण है। तो वजह का खुलासा एलिसन ने खुद किया है। वो अच्छे से जानती हैं कि लड़के उन्हें डेट करने से इतना कतराते क्यों है। दरअसल एलिसन का कुछ सालों पहले कैंसर का इलाज चला था। ऐसे कैंसर से पीड़ित होने वाली वो दुनिया की पहली शख्स थीं।

एलिसन ने इस कैंसर का इलाज तो करवाया और अब वो बिल्कुल ठीक भी हैं लेकिन उनका कैंसर बार-बार वापस आ जाता है। जब पहली बार उनका कैंसर ठीक हुआ था, उसके बाद से 2 बार वो वापस आ चुका है और उन्हें डर है कि ये चौथी बार भी वापस न आ जाए। जैसी ही लड़के ये बात सुनते हैं, वो तुरंत फुर हो जाते हैं।

Related Posts