July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

क्रोध और वाणी पर संयम रखने पर जित सकते हैं दुनिया

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
मेष : कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फँस न जाएँ इस का ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पडने की और किसी के जामीनदार न बनने की गणेशजी की सलाह है।
वृष : गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आप को मिलेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है।
मिथुन : लक्ष्मीजी की कृपा से आप का महीना आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी बताते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन का अधिक व्यय न हों इसका ध्यान रखिएगा। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। 
कर्क : त्रिशंकु जैसी मन:स्थिति के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें ऐसा गणेशजी कहते हैं। सम्बंधिजनों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है।  
सिंह :  क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य भी संभालिएगा। संभवत: सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।  
कन्या : प्रात: काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे।
तुला : वैचारिकरुप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे।
वृश्चिक : मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। इसलिए मानसिक रूप से समतुला बनाए रखने की गणेशजी की सलाह है।
धनु : पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करने की गणेशजी की सलाह है। माता का स्वास्थ्य खराब रहगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है।
मकर : इस महीने आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो की आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है।  
कुम्भ : क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा।
मीन :  शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।

Related Posts