July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

खून चूसनेवाला यह छोटा सा जीव है दुनिया में सबसे खतरनाक जीव 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

अगर आपसे दुनिया के सबसे खूंखार जीवों के बारे में पूछा जाए तो आपका जवाब क्या होगा? कुछ का जवाब शार्क तो कुछ लोगों का जवाब मगरमच्छ होगा। लेकिन वह भी जान लेने के मामले में सबसे खतरनाक प्राणी नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि न खूंखार जबड़े वाले जानवर, न जहरीले डंक वाले सरीसृप, कोई भी खतरनाक नहीं है।

यहां खतरनाक से हमारा अभिप्राय उन जानवरों से है, जिनकी वजह से दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान जाती है। 

हर साल 4 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों को इंसान ही मार देते हैं। लेकिन इंसान भी खुद का उतना बड़ा दुश्मन नहीं है, जितना बड़ा एक छोटा सा दिखने वाला और उड़ने वाला जीव है। यह वह प्राणी है, जिसका प्रकोप भारत में सदियों से रहा है और आज भी यह तरह-तरह की बीमारियां फैलाकर भारत के स्वास्थ्य बजट को बिगाड़ रहा है। हम मच्छरों की बात कर रहे हैं।

मच्छरों के कारण दुनियाभर में हर साल लगभग सवा सात लाख लोगों की जान जाती है। मच्छर एक छोटा सा जीव है, लेकिन इंसानी जान लेने वाला सबसे खतरनाक जानवर भी यही है। मच्छर बेहद खतरनाक बीमारियां फैलाते हैं। मलेरिया के कारण दुनियाभर में हर साल छह लाख लोगों की जान चली जाती है। 20 करोड़ लोग कई दिनों तक कामकाज से दूर हो जाते हैं। इसके अलावा दुनिया की आधी आबादी मच्छर जनित रोगों के कारण होने वाले करोड़ों डॉलर के नुकसान के डर में रहती है। मच्छरों के कारण पीला बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, इंसेफ्लाइटिस जैसी अन्य कई बीमारियां भी होती हैं और जानलेवा साबित होती हैं। दुनियाभर में मच्छरों की 2500 से ज्यादा प्रजातियां हैं।

लेकिन दुनिया का एक कोना ऐसा है, जहां मच्छर अभी तक नहीं हैं। दुनिया का वह कोना अंटार्कटिका है। जब मच्छरों के ब्रीडिंग का वक्त होता है, उस समय इनकी संख्या दीमक और चींटीं को छोड़कर धरती पर किसी भी अन्य जीव से ज्यादा हो जाती है।

Related Posts