फूड प्वॉयजनिंग से तुरंत छुटकारा दिला सकता है धनिया
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
हर भारतीय घर में पाया जाने वाला धनिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हम रसोई में धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल करते हैं। भारतीय लोगों का मानना है कि धनिया पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। अब पुर्तगाल की यूनिवर्सिटी ऑफ बिएरा के वैज्ञानिकों ने धनिया में एक खास गुण खोज निकाला है। इन वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि धनिया के तेल से फूड प्वॉयजनिंग और सुपरबग एमआरएसए का इलाज किया जा सकता है।
शोधकर्ता डॉक्टर फर्नेडा का कहना है कि धनिया के तेल से दुनियाभर के लोगों को फूड प्वॉयजनिंग से बचाया जा सकता है। उनका कहना है कि वह कई दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित कर चुके वैक्टीरिया से निपटने के लिए धनिया का उपयोग लोशन, माउथवॉश या गोली के रूप में करने पर विचार कर रहे हैं।