June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

पहचान लिया माता लक्ष्मी की कृपा के यह संकेत तो बन जायेंगे अपार धन के मालिक

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

आज की दुनिया पैसे को सबसे अधिक महत्वपूर्ण समझती हैं। जिस कारण हर कोई पैसे के पीछे भागता हुआ दिखाई देखा देता है। इस भागदौड़ में कोई बहुत परिश्रम के बाद भी सफल नहीं होता तो कई ज़रा से प्रयास से सफल हो जाता है। लेकिन कौन है एेसे लोग और कैसे उन पर मां लक्ष्मी सदा प्रसन्न रहती है।

ज्योतिष की मानें तो व्यक्ति की तकदीर उसको कई तरह के एेसे संकेत देती है, उन्हीं में से कुछ एेसे संकेत होते हैं जो आपके अमीर बनने से पहले के भी होते हैं, जिन्हें अगर आप समझ लेते हैं तो आप बहुत तेज़ी से अमीर बन सकते हैं, वहीं यदि ये आपके समझ में नहीं आते हैं। तो आप अमीर तो बनते हैं, लेकिन इतनी जल्दी नहीं जितनी जल्दी आप बन सकते थे। माना जाता है कि अगर किसी पर धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो उसके घर कभी धन-वैभव की कमी नहीं होती, लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि लक्ष्मी देवी एक जगह पर ज्यादा टिक कर नहीं रहतीं, क्योंकि वे बहुत चंचल होती हैं।

माता लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा होने का पहला संकेत यह है कि जब आपके आसपास अचानक से हरी भरी चीज़ें दिखाई देने लगे तो समझ जाएं कि आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है।

शंख की आवाज़ सुनाई देना भी घर पर लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो समझिए जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं।

सुबह-सुबह गन्ना दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको अचानक सुबह अपने आसपास गन्ना दिखाई दे रहा है, तो ये साफ संकेत है कि आपके दिन पलटने वाले हैं।वहीं जानकारों के अनुसार झाड़ू और लक्ष्मी माता का भी गहरा संबंध होता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिख जाए तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं।

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है, ऐसे में अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखें तो समझिए मां लक्ष्मी जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं। माना जाता है कि जहां-जहां उल्लू होता है, वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।

Related Posts