July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

घर आयी कभी न मरनेवाली सदा जवान दुल्हन, फिरभी शादी हर कोई दुखी 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
जापान की राजधानी टोक्यो में एक पागल प्रेमी की शादी का अजीब मामला सामने आया है। टोक्यो  में रहने वाले अकिहीको कोंडो (Akihiko Kondo) ने लाखों रुपए खर्च कर शादी रचाई, जिसमें परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। दरअसल, अकिहीको  =(35) ने होलोग्राम से शादी का फैसला लिया तो सुनकर हर कोई चौक गया। यहां तक कि उनकी मां ने शादी में जाने से मना कर दिया।
अकिहीको ने वर्चुअल रियलिटी सिंगर हटसुने मिकू (Hatsune Miku) से शादी की। उनकी मां के अलावा कोई भी रिश्तेदार शादी में नहीं आया। अकिहीको ने टोक्यो हॉल में शादी की, जिसमें 17 हजार 600 डॉलर (करीब 12 लाख) खर्च किए। शादी में 40 गेस्ट पहुंचे जो अकिहीको और मिकू की शादी के गवाह बने। हटसुने मिकू असल में वर्चुअल कैरेक्टर है। उसके लिए अकिहीको ने डेस्कटॉप डिवाइस भी खरीदा है।
अकिहीको मार्च से होलोग्राम के साथ रह रहे हैं। अकिहीको होलोग्राम के साथ आम जिंदगी जी रहे हैं। होलोग्रामिक पत्नी उन्हें रोज सुबह उठाती है और जॉब के लिए भेजती है। अकिहीको स्कूल में प्रबंधक हैं।
होलोग्राम डिवाइस बनाने वाली (जिसने हटसुने मिकू को तैयार किया है) कंपनी गेटबॉक्स ने मैरिज सर्टिफिकेट भी दिया है। अकिहीको का कहना है कि मिकू एक एेसी महिला है, मुझे कभी धोखा नहीं देगी, बूढ़ी नहीं होगी और न कभी मरेगी।

Related Posts