July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

कई सवाल खड़े कर चला गया  देश का उभरता स्पोर्ट्समैन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

19 साल की उम्र में ही देश के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुका था। उसे तो बड़ी-बड़ी स्पर्धाओं में भाग लेना था और कई गोल्ड लेकर आने थे। लेकिन इसी बीच जिंदगी से हार गया देश का उभरता स्पोर्ट्समैन पालेन्द्र चौधरी। अपने हॉटेलके कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पालेंद्र अपने पीछे कई सवाल खड़े कर गया। लगाकर जान दे दी। इसका ठीक-ठीक जवाब कोई नहीं दे पा रहा है।

अलीगढ़ के काश्तकार महेश पाल की इकलौती संतान था पालेन्द्र चौधरी। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में रहने वाले एथलीट पालेन्द्र मंगलवार की शाम अपने कमरे में पंखे से लटकता पाया गया था। कोच और साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका। एम्स में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों का सौंप दिया गया।

इंटरनेशनल स्तर पर कई मेडल जीतने के बाद नवंबर, 2016 में वह विशेष प्रशिक्षण के लिए दिल्ली आया था। यहां पर वह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम छात्रावास के कमरा नंबर 69 में रह रहा था। वह 100 और 200 मीटर दौड़ की ट्रेनिंग ले रहा था।

Related Posts