June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इसे पहनने से चलकर आएगी जीवन में सफलता 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

रुद्राक्ष को हिन्दू शास्त्रों में बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है। रूद्र और अक्ष इन दो शब्दों से मिलकर रुद्राक्ष शब्द बना है। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि शिव के आंसुओं से ही रुद्राक्ष के पेड़ की उत्पत्ति हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि अगर रुद्राक्ष राशि के अनुसार के हिसाब से धारण किया जाए तो यह हमारे जीवन में बहुत से परिवर्तन लाता है।

व्यक्ति अगर अपनी राशि के अनुसार रुद्राक्ष को धारण करते हैं तो उन्हें अपने जीवन में कई सारे शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष को राशि, ग्रह और नक्षत्र के अनुसार ही धारण करना चाहिए उसकी फलों में कई गुणा वृद्धि हो जाती है। कुंडली के अनुरूप सही और दोषमुक्त रुद्राक्ष धारण करना अमृत पाने के समान होता है। तो चलिए जानते हैं किस राशि के लिए कौैन सा रुद्राक्ष सही होता है।

मेष : मेष राशि वालों को तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

वृष : वृष राशि के जातकों के लिए छहमुखी रुद्राक्ष काफी लाभदायक माना जाता है।

मिथुन : आपको चार मुखी, पांच मुखी और तेरह मुखी रुद्राक्ष प्राण प्रतिष्ठित एवं सिद्ध किया हुआ धारण करना चाहिए।

कर्क : इस राशि के लिए दो मुखी रुद्राक्ष लाभकारी है।

सिंह : इस राशि के जातकों को बारह मुखी रु द्राक्ष धारण करने से सफलता प्राप्त होती है।

कन्या: इस राशि के जातकों को गौरीशंकर रूद्राक्ष धारण करना अति लाभकारी होता है।

तुला: इस राशि के जातक को सात मुखी एवं गणोश मुखी रु द्राक्ष धारण करना अति लाभकारी सिद्ध होता है।

वृश्चिक : इस राशि के व्यक्ति यदि तीन मुखी रु द्राक्ष धारण करे तो इन्हें जीवन में बहुत तरक्की मिलती है।

धनु  :  धनु राशि के लिए पाँच मुखी रु द्राक्ष उपयोगी है।

मकर : सौभाग्य वृद्धि हेतु चार मुखी, छ: मुखी या चौदह मुखी रु द्राक्ष धारण करना चाहिए।

कुंभ : इनके लिए सात और चौदह मुखी रु द्राक्ष धारण का सुझाव दिया गया है।

मीन: मीन राशि के जातक अगर पाँच मुखी रु द्राक्ष पहनें तो इनका भाग्योदय होता है।

Related Posts