July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

गे सेक्स पर उपन्यास लिखने पर मिली 10 साल की सज़ा 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
सेक्स पर आधारित उपन्यास लिखने और बेचने के लिए चीन की एक लेखिका को 10 साल की सज़ा सुनाई गयी। लिउ नाम की लेखिका को अन्हुई प्रांत की एक अदालत ने ‘अश्लील सामग्री’ लिखने और उसे बेचने पर जेल भेजा।  ‘ऑक्युपेशन’ नाम का उपन्यास ‘पुरुषों के समलैंगिक संबंधों पर आधारित है, जिसमें उत्पीड़न समेत घटिया सेक्शुअल एक्ट्स के बारे में लिखा गया है।’ लेकिन उनकी सज़ा की अवधि लंबी होने से चीन के सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया जा रहा है।  बीजिंग न्यूज़ के अनुसार, चीन में पोर्नोग्राफ़ी ग़ैरक़ानूनी है।
लिउ का उपन्यास जब ऑनलाइन माध्यम पर लोकप्रिय होने लगा तो पुलिस अधिकारियों को इसकी ख़बर दी गई। सरकारी न्यूज़ संस्था ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक, लिउ की किताब ‘ऑक्युपेशन’ और अन्य कामुक उपन्यासों की 7,000 से अधिक प्रतियां बिकी, जिस पर उन्हें डेढ़ लाख युआन यानी लगभग 15 लाख 46 हजार रुपये का फ़ायदा हुआ। एक यूज़र ने 2013 की एक घटना का हवाला दिया, जिसमें एक पूर्व अधिकारी को चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने पर आठ साल की सजा सुनाई गई थी।

Related Posts