July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

ब्लैंडर में फंसे दांत ने खोला राज : प्रेमी को पकाकर खिला दिया नौकरों को

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
सात साल का रिश्ते को महिला ने वह अंजाम दिया जिसे जान आपके पैरों टेल धरती खिसक जाएगी। प्रेमी से नाराज  महिला ने प्रेमी को सबक सीखने के लिए जो किया उसके बाद लोग सोचने को मजबुर हो गए हैं कि शायद अब प्यार नाम का कुछ रहा ही नहीं। घटना  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की है। यहां प्रेमी से नाराज एक महिला ने अपने प्रेमी की बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को पकाकर अपने पाकिस्तानी नौकरों को खाने के लिए परोस दिया। पुलिस ने मोरक्को से ताल्लुक रखने वाली इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला और मृतक के सात साल से रिश्ते थे। कुछ महीने पहले उसके हमवतन प्रेमी ने किसी अन्य लड़की से शादी करने की बात की थी, जिससे नाराज होकर महिला ने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए एेसा कदम उठाया। अल-अईन शहर के अभियोजकों के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी को कई टुकड़ों में काटकर उसका शव पकाया और बाद में अपने पाकिस्तानी नौकरों को चावल के साथ खाने के लिए परोस दिया।
तीन महीने पुरानी यह घटना तब उजागर हुई, जब कई दिनों तक मृतक के दिखाई नहीं देने पर उसका भाई उसे ढूंढने निकला। खोजबीन के दौरान पीड़ित के भाई को आरोपी महिला के घर में मौजूद ब्लैंडर में एक दांत मिला। इसके बाद उसने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Related Posts