जब डस्टबिन की पूजा करने लगीं कुछ महिलाएं, देख चकरा गया लोगों का सिर

कोलकाता टाइम्स :
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल लोगों का हंस-हंस कर बुरा हाल था। साथ ही हैरानी भी आज समय में कैसे लोग इतने पिछड़े हो सकते है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं कंगारू शेप के एक डस्टबिन की पूजा कर रही थी । वो उसपर जल चढ़ा रही हैं। फिर उसपर फूल भी अर्पित कर रही हैं। और ऐसा सभी महिलाएं बारी-बारी से कर रही हैं।
ख़बरों के अनुसार, वीडियो बिहार का है। एक मंदिर के बाहर पहली बार एक डस्टबिन रखा गया था। लेकिन इससे पहले वहां के लोगों ने कभी ऐसी डस्टबीन देखि ही नहीं थी। इसलिए इसे देख कर वहां के लोगों ने इसे किसी भगवान की मूर्ती समझ लिया। इसलिए वो इसकी पूजा करने लगे।
वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने इसपर चिंता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि गांव के लोगों में शिक्षा की कमी है जिसके कारण उन्होंने एक डस्टबिन को भगवान समझ लिया।