July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हाई हिल पहन ऑफिस जाते हैं यह जनाब, वजह जान रह जायेंगे हैरान!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

खुद को पॉवरफुल फील कराने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं, आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताएंगे जो महिलओं की तरह ही हील पहनता है। जहां एक ओर दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने हाई हील शोज के लिए शिकायत की तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक शख्स Ashley Maxwell Lam एक स्टाइलिश ड्रेसर है इस बात में कोई संदेह नहीं है लेकिन अपनी लुक को फिनिश देने के लिए वह बेल्ट के साथ 6 इंच की हील पहनता है।

ये बात आपको एक मजाक लग रही होगी लेकिन ये बात सोलह आने सच है। ये शख्स कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करता है और रोज टेलर फिटिड सुट और टाई के साथ हील्स पहनकर ऑफिस जाता है। ऐसा इसलिए क्यों उसे ऐसा करने में अच्छा महसूस होता है। 30 वर्षीय वित्त विशेषज्ञ ने एक साल पहले तक हील्स नहीं पहनी थी लेकिन ये सब उस वक्त शुरू हुआ जब उनके साथ काम करने वाली एक महिला सहकर्मी ने कहा कि हाई हील्स में वह खुद को शक्तिशाली महसूस करती हैं।

जब इस शख्स ने अपनी साथ काम करने वाली महिला सहकर्मी से पूछा कि कैसे एक वस्तु शक्तिशाली महसूस करा सकती है? इस बात के जवाब में महिला ने कहा कि ट्राई करके देखें और फिर खुद देखें। Ashley Maxwell Lam ने कहा कि मैंने हील्स पहन कर देखा और मैंने इस बात को माना कि मुझे जो कहा गया था वह बात बिल्कुल सच है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस शख्स के पास 9 पेयर हील्स के हैं, कुछ वह अपने काम पर जाने के लिए और कुछ बाहर घूमने के लिए इस्तेमाल करता है।

Related Posts