July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

120 शादियां और वह भी कानूनन, हैरान कर देगा 58 साल के शख्स की कहानी

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
थाईलैंड के यह शख्स सचमे पुरुष नहीं, बल्कि महापुरुष हैं। ये आदमी 2-3 नहीं, बल्कि 120 लड़कियों से शादी कर के बैठा है। जी हां! 120 शादियां। थाईलैंड के फ्रॉमनी के रहने वाले 58 वर्षीय तंबन प्रैजर्ट ने 120 बार शादियां की हैं। सबसे हैरानी की बात है कि उसकी सभी पत्नियों को एक-दूसरे के बारे में पता है। थाईलैंड में बहुविवाह गैरकानूनी है, बावजूद इसने इतनी शादियां की हैं। 120 पत्नियों से तंबन को 28 बेटे-बेटियां हैं।
तंबन का अपना कंस्ट्रक्शन बिजनेस है और स्थानीय राजनीति में भी उसका काफी नाम है। तंबन ने अपनी सभी शादियों का खुलासा अब जाकर किया है। उसने बताया कि वो जहां घर बनाता है, वहीं किसी लड़की से शादी कर लेता है। शादी के लिए लड़कियां भी वो 20 साल से कम की ही चुनता है। तंबन का कहना है कि 20 साल से बड़ी औरतें बहुत बहस करती हैं।
तंबन की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी। तब तंबन की पत्नी दो साल छोटी थी।  जनाब केवल 22 पत्नियां उनके घर के पास रहती हैं बाकी सभी देश के अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं।  इस महंगाई के जमाने में तंबन को अपने परिवार की देखभाल एकदम अच्छे से करते हैं। उनकी जिन पत्नियों के अपने घर नहीं हैं, तंबन ने उन्हें भी अलग घर बनवा कर दिया है।

Related Posts