26/11 पर खास ऐलान इन दोनों को पकड़वाने वाले को अमेरिका देगा 35 करोड़
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
एक ही पल में बन सकते हैं करोड़पति बनने का मौका दे रहा है अमेरिका। साथ भारत सेवा का मौका अलग। मुंबई आतंकी हमले की आज 10वीं बरसी पर अमेरिकी राज्य सचिव माइक पोम्पियो ने भारत के प्रति हमदर्दी जताते हुए एक बड़ी घोषणा की है। पोम्पियो ने घोषणा की है कि मुंबई हमले से संबंधित कोई भी जानकारी देने और हाफिज सईद, जकीउर्रहमान लखवी को पकड़वाने वाले व्यक्ति को अमेरिकी सरकार 50 लाख अमेरिकी डॉलर यानि (35 करोड़ रुपए) का इनाम देगी। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हमले के दोषियों का अब तक न पकड़ा जाना अपनों को खोने वालों का अपमान है। सभी देशों और खासकर पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव के तहत वे इस हमले के दोषियों को सजा दिलवाए।
बता दे कि, है इस हमले में लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले करके 166 लोगों को मार दिया था। हमले के दौरान मरने वालों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
आज इस आतंकी हमले की 10वीं बरसी पर पोम्पियो ने कहा, ‘मुंबई में आतंकी हमले के 10 साल पूरे होने पर संयुक्त राज्य अमेरिका और सभी अमेरिकी नागरिकों की ओर से मैं भारत के नागरिकों और मुंबई शहर के प्रति सहानुभूति जाहिर करता हूं। 26/11 हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था।’