July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

शादी होते ही टूटी जोड़ी ! रणवीर नहीं सलमान के साथ दीपिका की जोड़ी बनाने की फ़िराक में संजय

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी हो चुकी है। दोनों की शादी इटली में हुई और शादी के बाद इस जोड़ी ने सबसे पहले रिसेप्‍शन दीपिका के मायके यानी बेंगलुरू शहर में दिया. वहीं, अब इन दोनों की शादी के दो और रिसेप्‍शन जल्‍द ही मुंबई में भी होने जा रहे हैं।  शादी की इस खुशखबरी के बिच ही दीपिका की झोली में एक और नयी खंजर है। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म दीपिका को ऑफर की गई है।
ख़बरों के अनुसार इस फिल्म में दीपिका पहली बार सलमान के साथ काम करेंगी। हालाँकि इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। क्योंकि इससे पहले अपने करियर में दीपिका ने कभी भी सलमान के साथ काम नहीं किया है। जबकि शाहरुख खान के साथ दीपिका ने ‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू इयर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम किया है।
बता दे, पिछले साल XXX- रिटर्न ऑफ द जेंडर केज से हॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली दीपिका XXX के अगले इंस्टॉलमेंट में भी नजर आने वाली हैं।  मेकर्स पहले ही यह कंफर्म कर चुके हैं कि दीपिका इस फिल्म का हिस्सा होंगी।

Related Posts