July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

माँ के प्यार में दलदल के पास डेढ़ दिनों तक खड़ा रहा बच्चा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

से ही कहते हैं माँ-बच्चे का प्यार। माँ जिस तरह बच्चे के अपनी जान निछावर करती है बच्चा भी माँ के लिए कुछ भी करने को त्यार रहता है। इसका ताजा उदहारण कर्नाटक के कोदागाराहल्ली में दिखा। यहां एक हाथी डेढ़ दिन तक कीचड़ में फंस रही। मां को मुसीबत में देखकर उसका बच्चा भी उसके पास ही खड़ा हो गया। मां की तकलीफ बढ़ती जा रही थी, वह न कुछ खा पा रही थी और न बाहर आ पा रही थी।  मां को असहाय देखकर बच्चा एक पल को भी वहां से नहीं हटा नहीं। स्थानीय लोगों ने यह देखा तो वे भी भावुक हो गए और तुरंत वन विभाग से संपर्क किया। आखिरकार 32 घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को सही सलामत बाहर निकाला गया।

यह घटना येतिनहोल प्रॉजेक्ट एरिया में घटी जहां अब खेती नहीं होती है। हाथी कुछ दिन पहले ही बाएं पैर से घायल हो गई थी। हाथी और उसका बच्चा पानी पीने के रास्ते जा रहे थे, तभी वह रास्ते में कीचड़ में फंस गई। ग्रामीणों के बताने पर वन अधिकारियों ने हाथी का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने मिट्टी को ढीला करने के लिए अर्थमूवर (जेसीबी) का इस्तेमाल किया लेकिन वह भी दलदल में ही फंस गया।

इसके बाद एक पशु चिकित्सक ने हाथी को कुछ दवाइयां दीं लेकिन वह भूखी थी। स्थानीय लोग कुछ पत्तियां लेकर उसके पास लाए लेकिन वह भी दलदल में ही धंस गईं। इसके बाद प्रशिक्षित जंबो हर्षा और विक्रम को वहां लाया गया। शाम करीब सवा छह बजे हाथी को बाहर निकाला गया और अस्थायी रिहैब सेंटर ले जाया गया। हाथी का बच्चा भी मां के साथ-साथ गया।

Related Posts