July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

देखना है कई सारी सांस्कृतिक धरोहर एक ही जगह तो जरूर जाये क्रोएशिया 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

करीब 42 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया में ऐतिहासिक शहर पर्यटकों को खूब भाते हैं। क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में ऐतिहासिक धरोहरों के साथ शानदार म्यूजियम, आर्ट गैलरी और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। पूरा शहर समूद्र से घिरा है। यहां पत्थरों से बनी बिल्डिंगें और खूबसूरत बीच पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

डुब्रोवनिक ओल्ड टाउन वॉल्स

यह क्रोएशिया का सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। खासकर इस पुराने शहर का मध्य हिस्सा पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। यहां मध्यकाल की सुरक्षा दीवारें हैं, जिसे यूनेस्को द्वारा व‌र्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है। यह काफी शांत शहर है, जो पर्यटक सुकून की चाह में विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए ये बेस्ट है।

यहां पर आपको ऐतिहासिक महलों के अलावा, कुछ पुराने खंडहर भी दिखाई देंगे। एड्रियाटिक सागर के नजदीक ही 305 ईस्वी में रोमन सम्राट डायोक्लेटियन ने इस महल को बनवाया था। स्क्वायर शेप वाला यह अद्भुत महल है। यहां खंभों की अद्भुत श्रेणियों के अलावा, सेंट डोमिनियस चर्च के साथ एक शानदार बेल-टावर भी है। पुराने शहर को यूनेस्को द्वारा विश्र्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। यहां आप केवल पैदल ही जा सकते हैं।

हवर क्रोएशिया का फैशनेबल शहर है। ज्यादातर पर्यटक यहां डालमेटियन आइलैंड को देखने के लिए आते हैं। इस शहर में आपको शानदार होटल्स और रेस्टोरेंट्स मिलेंगे। साथ ही, यहां आप बेहतरीन सीफूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। दरअसल, यह शहर लंबे समय तक वेनेटियन शासन (1420-1797) के अधीन था। इसलिए इसकी झलक अब भी यहां दिखाई देती है। हवर टाउन सेलिब्रेटिज और बड़े-बड़े जहाजों के लिए लोकप्रिय है। यहां के बीच बेहद खूबसूरत हैं। जहां आप वाटर स्पो‌र्ट्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। क्रोएशिया जा रहे तो इस पार्क की सैर जरूर करनी चाहिए, क्योंकि यह दूसरे नेशनल पार्क से थोड़ा हट के है।

कोएशिया की राजधानी जाग्रेब साइटसीइंग के लिए बेहतरीन जगह है। यहां का मुख्य पर्यटन क्षेत्र मध्यकालीन गोर्नजी ग्रैड (अपर टाउन) है। शहर का सेंट मार्क चर्च और क्रोएशियाई संसद गोर्नजी ग्रैड साथ में स्थित है। सेंट मार्क चर्च अपने रंगीन टाइल वाली छत के लिए मशहूर है। यहां 13वीं शताब्दी का टॉवर ऑफ लोट्रस्काक है, जिसकी छत पर चढ़कर आप शहर के शानदार दृश्यों का नजारा ले सकते हैं।

कोर्नती नेशनल पार्क के आसपास का पूरा क्षेत्र बेहद खूबसूरत है। यह पूरा क्षेत्र 35 किलोमीटर लंबा और 13 किलोमीटर चौड़ा है। इस समुद्री क्षेत्र में 80 से अधिक छोटे-बड़े टापू हैं।

आप कोशिश करें कि वहां के लोकल खाने का मजा लें। वैसे, तो आपको रेस्टोरेंट्स में पास्ता, पिज्जा, रिसोटो, ग्रिल्ड मीट और फिश प्लेट भी मिल जाएंगे, लेकिन कोशिश करें कि किसी लोकल रेस्टोरेंट पर कम से कम एक दिन भी जरूर जाएं।

यह देश यूरोपीय यूनियन का सदस्य है, लेकिन यूरो जोन का मेंबर न होने से यहां यूरो नहीं चलता। आपको लोकल करेंसी लेकर चलना होगा।

Related Posts