July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

नींद की गोली, गला दबाना काम न आया तो बेटे ने काट डाला 80 साल की माँ का गला 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
मुंबई में एक चौकानी वाली घटना सामने आयी है। यहां एक बेटे ने बड़ी बेदर्दी से अपनी 80 साल की मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सात घंटे से ज्यादा समय तक मां के शव के पास बैठा रहा। 53 वर्षीय योगेश शिनॉय ने अपना जुर्म पुलिस के आगे कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बीमार मां ललिता के इलाज में होने वाले खर्च से शिनॉय परेशान था।

दो माह पहले शिनॉय ने अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए जॉब छोड़ दी थी। वह एक होटल में अकाउंटेंट था। मां को ब्लड प्रेशर और स्पॉन्डिलोसिस संबंधी समस्याएं थीं। दोनों बोरीवली के एक चाल में रहते थे। शिनॉय अपनी पत्नी से अलग हो चुका है. कुछ साल पहले उसके पिता और भाई का भी निधन हो गया था। पुलिस ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिनॉय ने पिछले दो वर्षों से मकान का किराया नहीं दिया था। वह अपना मां ललिता की दवाओं का खर्च भी नहीं उठा पा रहा था।

शिनॉय ने पुलिस को दिए कबूलनामे में कहा कि उसने पहले अपनी मां को नींद की ज्यादा गोलियां खिलाकर मारने की कोशिश की, उसके बाद उसने तकिये से मां का मुंह दबाकर उसकी हत्या की कोशिश, लेकिन जब दोनों कोशिशें नाकाम साबित हुईं तो उसने उसकी पेपर कटर से गला काटकर हत्या कर दी।

Related Posts