दंग रह जायेंगे जान, नरभक्षी थे इनके पूर्वज
कोलकाता टाइम्स :
एक ताजा अध्ययन में खुलासा किया गया है कि ब्रिटेन के कुछ आदी मानव नरभक्षी थे। वे मानव का मांस खाते थे एवं हड्डियों को तोड़कर अस्थिमज्जा भी खा जाते थे। शोधकर्ताओं ने बताया कि पुरातत्व स्थलों से प्राप्त किए गये प्राचीन शवों से जटिल कसाई प्रथा एवं मानव अवशेषों की खुदाई की पुष्टि हुई है। यूके में समरसेट पर गॉफ की गुफाओं की १९९२ में समाप्त हुई खुदाई से इसके सभी रहस्य के उजागार होने की उम्मीद थी। हालांकि दशकों से अब भी मानव अस्थि पर शोध जारी है। १९८० के दशक में इसकी खोज के बाद स्थल को ‘शो केव‘ के रूप में विकसित किया गया था तथा उसी समय न्यूनतम पर्यवेक्षण के साथ तलछट को हटाया गया। स्थल की खुदाई से काफी मात्रा में स्तनियों के अवशेष सहित अधिकता से मानव हड्डियां मिली हैं।