September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

प्रियंका को स्‍कैम आर्टिस्‍ट बता मैगज़ीन ने शादी को कहा ‘धोखे का रिश्ता’  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :  
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को धोखे की शादी बताकर न्‍यूयॉर्क की एक मैगजीन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। दरअसल द कट नाम के इंटरनेशनल मैगज़ीन ने बुधवार को प्रियंका और निक पर एक आर्टिकल प्रकाशित किया है, जिसका टाइटल है, ‘क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का प्‍यार सच है?’ इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा से निक जोनास की शादी को एक ‘धोखा’ बताया गया है और और इसे निक के लिए एक जबरदस्‍ती की शादी बताया है।
इस आर्टिकल की जमकर आलोचना हुई और सोनम कपूर समेत कई लोगों ने इसे बेहद बकवास और नस्‍लभेदी लेख करार दिया।

दरअसल यह आर्टिकल मारिया स्मिथ नाम की एक लेखिका ने लिखा था और इस पूरे आर्टिकल में यह साबित करने की कोशिश की थी कि कैसे प्रियंका और निक का रिश्ता, प्रियंका और उनकी टीम द्वारा प्‍लान किया गया है। इसके बाद मारिया ने पूरे आर्टिकल में यह बताने की कोशिश की है कि कैसे 24 साल के कुंवारे निक के लिए इस उम्र में शादी जरूरी नहीं थी, जबकि 34 साल की प्रियंका के लिए यह पूरी तरह ठीक समय था।’ (प्रियंका और निक की यह उम्र 2016 के अनुसार है)।

इस आर्टिकल पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने वरिष्‍ठ पत्रकार सोनल कालरा से कहा, ‘मैं ऐसी चीज पर कोई प्रतिक्रिया तक नहीं देना चाहती। मैं इस समय काफी खुश हूं और ऐसी बकवास चीजें मुझे परेशान नहीं कर सकतीं।

इस आर्टिकल के एक हिस्‍से में कहा गया था कि कैसे प्रियंका के लिए महंगी चीजें और पैसा कितना जरूरी है। आर्टिकल के आखिर में लिखा गया है, ‘हमेशा, शादियां इतनी खूबसूरत होती हैं कि वह बेहद ठंडे दिल में भी उमंग भर देती हैं, लेकिन दुखद है कि यह शादी ऐसी कोई भावना नहीं पैदा कर पाई।

इससे भी ज्‍यादा दुखद है कि इस स्‍कैम आर्टिस्‍ट (प्रियंका चोपड़ा) ने घोड़े की पीठ पर बिठा कर पूरी शादी कर ली और उससे पूछा भी नहीं कि क्‍या वह इस घोड़े पर कंफर्टेबल है…’ आखिर में इस आर्टिकल में कहा गया है, ‘निक, अगर तुम यह आर्टिकल पढ़ रहे हो, जितना जल्‍दी हो सके उसी घोड़े पर बैठकर गायब हो जाओ..’

Related Posts