फिजूल प्रयोगों का अनोखा म्यूजियम

कोलकाता टाइम्स :
प्रयोगधर्मी लोगों को अब निराश होने की जरूरत नहीं है। नई खोज के लिए प्रयोगशाला में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयोग भले ही असफल हो जाएं, लेकिन अब उन फिजूल प्रयोगों को कूड़े ढेर में नहीं फेंका जाएगा। प्रयोग में इस्तेमाल की गई सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए ऑस्ट्रिया में एक म्यूजियम खोला गया है। यह म्यूजियम वहां के एक असफल प्रयोगधर्मी व्यक्ति द्वारा खोला गया है। उसने सरकार से इसकी स्थापना के लिए अनुमति हासिल की। सरकार ने इस म्यूजियम की स्थापना के लिए उसकी आर्थिक मदद करते हुए चार लाख पौंड की सहायता राशि भी दी है। उसने इसका नाम म्यूजियम ऑफ नॉनसेंस रखा है।