नौ महीने का डॉग बच्चों का क्लासटीचर, जानिए क्या पढ़ाता है
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/dog-teacher.jpg)
कोलकाता टाइम्स :
इंग्लैंड के प्लायमाउथ के टेविसटॉक कॉलेज में नौ महीने का एक डॉग बच्चों के स्ट्रेस दूर करने की क्लास लेता है। यह बकायदा उसका विषय है। इंटरनेट की दुनिया में इसके खूब चर्चे हैं।
एक पॉपुलर न्यूज पेपर के मुताबिक वह एग्जाम के दौरान नर्वस हो रहे स्टूडेंटस के तनाव को दूर करता है। वह अपना काम बड़ी तल्लीनता के साथ करता है। इस बारे में हेडटीचर साराह जोन्स का कहना है कि वह पूरे मनोरंजन के साथ अपने काम को करता है। वह पूंछ हिलाते हुए बच्चों की बड़ी ही तन्मयता के साथ चेकिंग करता है।
जोंस का कहना है कि क्लास में कुछ स्टूडेंटस काफी परेशान थे। शोला ने उन स्टूडेंटस को ही चुना क्योंकि उसे लग रहा था कि उन्हें उसकी ज्यादा जरूरत है। केवल यही नहीं बल्कि वह स्टूडेंटस के साथ मिलकर खेलता है और उनका मनोरंजन करता है। एक बात और इंटररेस्टिंग है कि तीन सौ लोगों के सजेशंस के बाद शोला का नाम रखा गया था। उसे सबके सामने कॉलेज की असेंबली के सामने प्रस्तुत किया गया था। यहां पर भी उसने बखूबी लोगों का उत्साह बढ़ाया था।