इज्जत के मामले में इस राष्ट्र का आगे पूरी दुनिया फिसड्डी
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
दुनिया भर में किसी देश को देखने के नजरिये पर किए गए सर्वे में कनाडा को दुनिया के सबसे सम्मानित देश का दर्जा दिया गया है। इस सर्वे में उत्तरी यूरोप के देशों की मौजूदगी देखी जा सकती है। नॉर्वे दूसरे स्थान पर, स्वीडन तीसरे, और पिछले साल का विजेता स्वीट्जरलैंड चौथे स्थान पर रहा है। ब्रिटेन दो सीढ़िया ऊपर चढ़कर 13 वें रैंक पर रहा जबकि दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाने वाला अमेरिका 22 वें स्थान पर है। इस लिस्ट में दुनिया के ताकतवर देशों में गिने जाने वाले रूस ५२वें स्थान पर जबकि चीन ४६वीं रैंक पर है।
रेप्युटशन इंस्टीटूट की सालाना रिपोर्ट में उत्तरी अमेरिका के इस देश को दोबारा से यह रुतबा हासिल हुआ है। इस सर्वे में सरकार, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिहाज से 55 देशों पर विचार किया गया है। जी-८ देशों के २७ हजार लोगों के बीच कराए जाने वाले इस सर्वे में 55 देशों के प्रशासन, लोगों के बीच उसके लिए आदर-सम्मान और भरोसे को मापा जाता है। 2010 में जब से यह सर्वे शुरू हुआ है, तब से कनाडा चार बार पहले स्थान पर रहा है। अभी तक छह बार यह सर्वे कराया जा चुका है। हालांकि पिछले साल के सर्वे में कनाडा पहले स्थान पर रहे स्वीट्जरलैंड से पिछड़कर दूसरे स्थान पर आ गया था।