July 6, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

सावधान : जानलेवा है इन चीजों के सेवन के बाद दूध पीना 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
वैसे तो दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। जानिए वे 5 चीजें, जिनके साथ कभी नहीं करना चाहिए दूध का सेवन –
तिल और नमक – तिल और नमक से बनी चीजों को खा रहे हैं, तो इसके बाद दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपको नुकान पहुंचा सकती हैं। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।
उड़द – उड़द की दाल के बाद दूध का सेवन पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अत: उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखें।
सिट्र‍िक फल – सिट्र‍िक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। अत: इन दोनों का सेवन करते समय लंबा अंतराल होना आवश्यक है।
मछली – अगर आप फिश खाने के शौकीन हैं, तो इसे खाने के बाद गलती से भी कभी दूध का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ पेट संबंधी अन्य तकलीफें हो सकती हैं।
दही – दही खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

Related Posts