भारतीय डॉक्टरों का कमाल: हाथ की स्किन से फिर से बना दिया युद्ध में खोया प्राइवेट पार्ट
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
भारतीय डॉक्टरों ने दुनिया के आगे मिशाल कायम कर दिखाया है। युद्ध में घायल हुए यमन के 45 वर्षीय नागरिक का प्राइवेट पार्ट कटकर अलग हो गया था। बेंगलुरु के अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने पीनिस रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी कर उसे नया पीनिस दिया है। यह शख्स उन तमाम घायलों में से एक है, जो यमन में चल रही हिंसा में घायल हुए और भारत में इलाज करवा रहे हैं।
बेंगलुरु के अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने पीनिस रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी कर उसे नया पीनिस दिया है। सर्जरी के लिए डॉक्टर्स ने उसके बाएं हाथ की स्किन और मांस को इस्तेमाल किया है।
पिछले साल हुए इस भीषण हादसे में उसका पीनिस कट गया था और इस वजह से उसे बेहद शर्मिंदगी झेलनी पड़ती थी। मिली खबर में बताया गया है कि पेशे से स्कूल टीचर यह शख्स बुर्का पहनकर महिलाओं का टॉइलट इस्तेमाल करता था। इस अभियान से संबद्ध सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. नवीन राव ने सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. दीपक बोलबंदी और टीम के साथ यह ऑपरेशन किया।
यह यमनी नागरिक अंग्रेजी या कोई भारतीय भाषा नहीं जानता है, ऐसे में उसे डॉक्टरों से बात करने के लिए एक अनुवादक का सहारा लेना पड़ता है। डॉक्टरों ने बताया कि उसे डर था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा सकती है।