July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

आज  इन 5 मंत्रों का जाप सदा रखेगा खुशहाल 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
प्राचीन ऋग्वेद में बताया गया है कि बृहस्पति बहुत सुंदर हैं। ये सोने से बने महल में निवास करते है। इनका वाहन स्वर्ण निर्मित रथ है, जो सूर्य के समान दीप्तिमान है एवं जिसमें सभी सुख सुविधाएं संपन्न हैं। उस रथ में वायु वेग वाले पीतवर्णी आठ घोड़े तत्पर रहते हैं।

जब असुर एवं दैत्य यज्ञ में विघ्न डालकर देवताओं को क्षीण कर हराने का प्रयास करते रहते हैं तो उनकी रक्षा देवगुरु बृहस्पति रक्षोघ्र मंत्रों का प्रयोग करके करते हैं। बृहस्‍पति देवताओं का पोषण एवं रक्षण करते हैं और दैत्यों से देवताओं की रक्षा करते हैं। उनकी पूजा में नीचे दिये 5 मंत्रों का जाप विशिष्‍ट माना गया है।

1- देवानां च ऋषीणां च गुरुं का चनसन्निभम।

2- बुद्धि भूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पितम।

3- ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

4- ऊं बृं बृहस्पतये नम:। और

5- ऊं अंशगिरसाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो जीव: प्रचोदयात्।

Related Posts