June 17, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

ठण्ड में आँखों को जरूर सवारें, पर…  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
ब हम अपने लिए मेकअप का चुनाव करते हैं हममें से ज्यादातर लोग अपनी आंखों के कलर पर ध्यान नहीं देते हैं। वे लेटेस्ट ट्रेंडिंग कलर पर ध्यान देते हैं जो उनके आंखों से बिल्कुल भी परफेक्टली मैच नहीं करता है। ये हमेशा ध्यान रखें कि ब्राउन आंखों के आईमेकअप कभी भी आपके ब्लु आई मेकअप के लिए परफेक्ट नहीं होगा। सभी अपने आप में युनिक और डिफरेंट हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि उन पर क्या सूट करता है। न्युट्रल कलर हर किसी पर जंचता है लेकिन आप हमेशा ऐसा नहीं चाहते है, कभी कभी आप कुछ ट्रेंडी और ब्राइट शेड भी पसंद करते हैं। इसके लिए आपको वाटरप्रूफ ग्लिटर और ऐसे ही वाइब्रेंट मेकअप की जरुरत पड़ती है।
स्मोकी आईज और कैट आईज मेकअप : ज्यादातर एक्ट्रेसेस स्मोकी आईज मेकअप में नजर आती हैं। ये केवल ब्लैक और ग्रे तक ही सीमित नहीं होता है। ये अलग-अलग कलर्स में भी किया जा सकता है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी आंखों का कलर कैसा है। स्मोकी आईज के लिए कुछ आइडियाज
ग्राफिक मेकअप
ट्विन्स टेल्स
स्मोकी ब्राउन
आंखो के उपर पूरी आईलाइनर
आईब्रोज : काले और घने आईब्रोज सुंदर आंखों की पहचान होती है। प्रॉपर तरीके से तैयार किया गया आईब्रो आपको और भी सुंदर बनाता है। यहां तक कि अगर आपने कितना भी अच्छा मेकअप क्यों ना किया हो लेकिन अगर आईब्रोज सेट नहीं हैं तो वो बिल्कुल भी प्रभावपूर्ण नहीं होगा। आईब्रो को फ्लफी और थिक बनाने के लिए स्पेशल जेल का इस्तेमाल करें। जैसे वाटरप्रूफ मस्कारा इसमें आपकी मदद कर सकता है।
ब्लु आईज के लिए मेकअप आइडियाज:
गोल्ड ग्लिटर आईज : ब्लु आईज के उपर गोल्ड ग्लिटर काफी सूट करता है। गोल्ड स्पार्कल का इस्तेमाल कर अपने आंखों में चमक को एड करें। हालांकि ये आपकी आंखों के लिए थोड़ा हैवी होगा इसे बैलेंस करने के लिए आप अपने लिप्स को भी हैवी कलर देकर इसे बैलेंस कर सकती हैं।
गोल्ड एंड पीच आई लुक : ब्लु आईज के लिए गोल्ड एंड पीच कलर हमेशा से एक परफेक्ट लुक देता है। जब आप अपनी आंखो को खोलते हैं तो ये बहुत ही खूबसूरत लगता है। पीचकलर आईलाइनर पेंसिल और पीच कलर की आईशैडो का इस्तमाल कर अपनी आंखो को दें एक वाइब्रेंट लुक।
न्युट्रल आईमेकअप : चमकदार आंखों के लिए हैवी मेकअप की जरुरत नहीं पड़ती है। न्युट्रल और अर्थी मेकअप इसके लिए बेस्ट होगा। अगर आप कुछ वाइब्रेंट लुक चाहते है तो इसके साथ आप रेड कलर की लिप्स्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
रोज गोल्ड ग्लिटर आईज: रोज गोल्ड हमेशा से आंखों के मेकअप के लिए चलन में रहा है और ये आगे भी रहेगा। ये कलर आपकी ब्लु आईज को बहुत ही खूबसूरत लुक देता है।
ब्लैक स्मोकी आईज : ब्लैक जैसा की सभी कलर के साफ फिट हो जाता है खास कर के ब्लु कलर के साथ मैच किया जाए तो ये और भी ज्यादा मिस्टिरियस लुक देता है। इसमें आप काफी ग्लैमरस और खूबसूरत लगने वाली हैं।
कॉपर स्मोकी आईज :  रोज की तरह ही कॉपर कलर भी सालों से मेकअप में पॉपुलर रहा है। स्टनिंग शिमर कॉपर का आईशैडो आपको अविश्वसनीय खूबसूरती देता है।
ब्लैक और व्हाइट आईलाइनर : ब्लैक और व्हाईट कलर आपको हमेशा से एक क्लासी लुक देता है। ये फेस्टिवल और बीच पार्टी के लिए भी आपको एक ग्रेट लुक देता है।

Related Posts