July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

खूंखार आतंकवादी बन 20 साल तक पड़ा था छुपना, आज तीसरी बार संभाली मिजोरम की डोर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भी खूंखार उग्रवादी रहे जोरामथंगा तीसरी बार मिजोरम की सत्ता संभाल रहे हैं। मिजोरम में जोरामथंगा ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट ने प्रदेश में दस साल से सत्ता में काबिज कांग्रेस को करारी शिकस्त दी। 74 वर्षीय जोरामथंगा ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी भी पूरी कर ली है। वह भारतीय सेना के खिलाफ गुरिल्ला वॉर में भी शामिल रह चुके हैं। आइये जानते हैं मिजोरम के नए मुख्यमंत्री जोरामथंगा के बारे में कुछ खास बातें

जोरामथंगा 1966 में एमएनएफ से जुड़े थे। उस दौरान एमएनएफ एक भूमिगत संगठन के तौर पर काम करता था। इस संगठन में रहते हुए 1966 से 1986 तक करीब 20 साल तक वह अंडर ग्राउंड रहे। हाल ही में उन्होंने बताया था कि अपनी किताब में उन्होंने उन 20 सालों की जिंदगी पर डिटेल में लिखा है।

Related Posts