July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

60 चूहे लाओ फोन मुफ्त पाओ 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
स्कीमों के तहत खरीदारी करना किसे नहीं सुहाता। इसके प्रति इसी इन्सानी आकर्षण के चलते कई बार हैरत कर देने वाली स्कीमों की घोषणा हो जाती है। जोहानिसबर्ग की एक चैरिटी संस्था ने 60 चूहे मारने पर एक मोबाइल मुफ्त देने की स्कीम निकाली है।
दरअसल यहां के कई इलाकों में चूहों ने आतंक मचा रखा है। ये चूहे इतने ढीठ हो गए हैं कि लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए लोकल चैरिटी को एक पत्र लिखा। लिहाजा इस संस्था ने चूहा मारो फोन पाओ.. नामक एक स्कीम निकाली। इस स्कीम की जानकार के लिए यह लोगों के पास एसएमएस भेजती है।
60 चूहे ले जाकर दिखाने पर यह संस्था उस व्यक्ति को फोन मुहैया कराती है। यह स्कीम इतनी हिट हो चुकी है कि कई-कई लोग दिनभर चूहे ही तलाश रहे हैं। कई लोग तो स्कीम के तहत दो-दो फोन झटक चुके हैं।

Related Posts