June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

जहां जिन्दा लोगों से ज्यादा है मुर्दों की संख्या

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

केलिफ़ोर्निआ के सैन मेटियो का कोल्मा शहर इस धरती पर ऐसी जगह है जहां जिन्दा लोगों से ज्यादा संख्या मुर्दो की है। 1924 में इसे एक नेक्रोपोलिस शहर के नाम से स्थापित किया गया था जिसका मतलब है मुर्दो का शहर। इस शहर में हर एक जिन्दा आदमी की तुलना में 1000 मुर्दे मौजूद हैं।

आत्माओं का शहर कहे जाने वाले कोल्मा में 2 मिलियन से ज्यादा कब्रें बनी हुई हैं। इसे आत्माओं का शहर भी कहा जाता है और रहने वाले ज्यादातर लोगों को व्यवसाय अंतिम संस्कार और कब्रगाहों से ही जुड़ा हुआ है। सन 1900 में सैन प्रेंâसिस्को सरकार ने एक र्ऑिडनेंस पास किया था जिसमें जमीन की कीमतें बढ़ने के चलते कोई भी नई कब्रगाह बनाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। लेकिन 1912 में एक नया आर्डिनेंस पास हुआ जिसमें इन कब्रगाहों के पुर्नस्थापन की बात कही गई। सिटी ऑफ लाउनडेल ने एसोसिएशन ऑफ सिमेट्रीज के साथ मिलकर इन कब्रगाहों को बचाने के लिए हाथ मिलाया और 1941 में लाउनडेल को कोल्मा का नाम मिला। कोल्मा में 17 कब्रगाहें हैं और यह सेन मेटिया प्रांत का सबसे छोटा शहर है। 2010 में हुई जनगणना में कोल्मा में 1800 लोग जिन्दा थे जबकि मरे हुए लोगों की संख्या 15  लाख थी।

Related Posts