June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

450 साल बाद भी खराब नहीं हुआ इस संत का शरीर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च में सेंट फ्रांसिस जेवियर का शरीर 450 साल से बिना किसी दवा के संग्रहित कर रखा गया है। माना जा जाता है कि इस संत जेवियर की देह में दिव्य शक्तियां मौजूद है, जिस कारण यह आज तक ख़राब नहीं हुई हैं। सेंट फ्रांसिस जेवियर सिपाही से संत में तब्दील हो चुके इग्नाटियस लोयोला के छात्र थे। इग्नाटियस लोयोला जीसस के आदेशों के संस्थापक थे। बताया जाता है कि पुर्तगाल के राजा जॉन तृतीय और उस समय के पोप ने जेसुइट मिशनरी बनाकर फ्रांसिस जेवियर को धर्म के प्रचार के लिए भारत भेजा था। उन्होंने भारत समेत चीन, जापान के कई लोगों को ईशु मसीह का शिष्य बनाया। सेंट फ्रांसिस जेवियर की मृत्यु चीन में समुद्र यात्रा के दौरान हुई थी। कहा जाता है कि उनके शरीर को कुल तीन बार उनके शव को दफनाया गया था। लेकिन हर बार संत का शरीर उसी ताजा अवस्था में था जैसे उन्हें पहले दफनाया गया था। ऐसी कहानी प्रचलित है कि संत के शरीर में दिव्य शक्तियां थीं। यही वजह थी तीन बार दफनाने के बावजूद संत का शरीर सड़ा नहीं। सेंट फ्रांसिस जेवियर की मृत देह आज भी बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस के चर्च में रखी गई है। गोवा के जर्नलिस्ट फ्रेडी अल्मेडा के मुताबिक, हर 10 साल में ये लोगों के दर्शन के लिए रखी जाती है। 2014 में आखिरी बार इसे दर्शन के लिए निकाला गया था। संत की देह को बिना किसी रसायन के कांच के एक ताबूत में रखा गया है फिर भी यह ठीक है।

Related Posts