May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

एक बार को तरसते, चार बार स्वर्ग देख आये यह जनाब 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

रलोक या स्वर्ग का अस्तित्व, मानव के लिए सदा से ही एक पहेली रहा है। जीते जी देखने को मिलता नहीं और मरने के बाद कोई बताने आता नहीं। लेकिन अब इस पहेली को सुलझाने का दावा किया है दक्षिण अफ्रीका के एक व्यक्ति ने।

सिबयुसिसो मैथेम्बू, नामक इस 64 वर्षीय व्यक्ति का दावा है कि वह चार बार स्वर्ग की यात्रा कर चुका है। उसने ये यात्राएं वर्ष 1998, 2004, 2006 और 2008 में की हैं। अपनी यात्राओं के आधार पर उसने स्वर्ग और वहां के निवासियों का एक मानचित्र भी बनाया है। उसके अनुसार वहां कुल 11 स्वर्ग हैं।

उसने बताया है कि कि गैब्रिएल नामक एक देवदूत उसके घर आया और उसे अपने साथ स्वर्ग ले गया। उसका दावा है कि वह ईसा मसीह और अन्य देवदूतों के साथ-साथ साक्षात् परमात्मा के भी दर्शन कर चुका है।

सिबयुसिसो मैथेम्बू, ने ये दावे एक अखबार के माध्यम से किये हैं।

Related Posts