September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म व्यापार

मूंछ ने भर दिया बेघर का घर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

हते हैं हीरे की परख सिर्फ जौहरी को होती है, खुद हीरे को भी नहीं पता होता वो कितना बेशकीमती है। ऐसा ही न्यूयॉर्क में फुटपाथ पर रहने वाले एक बेघर व्यक्ति के साथ हुआ। यह व्यक्ति रोज की तरह अपनी मूंछ के साथ करतब करने में मस्त रास्ते में भटकता हुआ जा रहा था। तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उसके रोचक करतब पर पड़ी। उस व्यक्ति ने मूंछ के साथ करतब करने वाले की प्रतिभा को दुनिया में दिखाने के लिए वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर डाल दिया।

बस फिर क्या था, लोगों को नाचती मूंछें इतनी पसंद आईं कि थोड़े ही दिनों में उसे लाखों हिट मिल गए। लोगों के बीच सुपरहिट बनाने के साथ वह मालामाल भी हो गया। इस काम के लिए उसे हाल ही में एक लाख का चेक और सर्टिफिकेट भी दिया गया है।

Related Posts