July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

28 साल बाद पिता-पुत्र का मिलन, क्या गुल खिलायेगा आपके जीवन में 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम :

28 वर्षों बाद देव गुरु बृहस्पति की राशि पर पिता और पुत्र का मिलन होगा, जब दोनों गुरु की राशि पर होंगे। ये स्थिति आम जनमानस के लिए शुभ और सफलता दायक है। धनु राशि पर शनि पहले से ही हैं और सोमवार को सूर्य भी प्रात: 9 बज कर 11 मिनट पर उसमें जैसे ही  प्रवेश करेंगे दोनों का मिलन होगा। यहां एक बात खास होगी यह योग दोनों के ही भक्तों के लिए बेहद शुभ कारी होगा। दोनों ग्रहों के परिवर्तन के साथ ही गुरु भी 12वें स्थान पर आ जायेंगे। यह स्थिति 14 जनवरी 2019 तक रहेगी। 

इनसे बचने के लिए : ग्रहों के इस शुभ संयोग पर जो पद या प्रतिष्ठा के लिए प्रयास काफी समय से कर रहे हैं, और लगातार संघर्ष के बाद भी लाभ हासिल नहीं कर पा रहे, वे शनिवार को सूर्यास्त के बाद दीपक जला कर उस पर एक बत्ती लाल दूसरी सफेद रखकर प्रज्‍जवलित करें तो इससे शीघ्र ही लाभ मिलेगा। 

आइये राशि के अनुसार जानें कि वो कैसा रहेगा। 

मेष राशि: स्वास्थ्य लाभ के लिए उपाय करने होंगे। वृषभ राशि: अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मिथुन राशि: चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। कर्क राशि: दुर्घटनाओं से बचेंगे। सिंह राशि: धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। कन्या राशि: बहुत समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। तुला राशि: आपके कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। वृश्चिक राशि: आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। धनु राशि: दुर्घटना के योग दूर हो रहे हैं। मकर राशि: छोटे छोटे विवाद भी बड़े रूप ले सकते हैं। कुंभ राशि: आर्थिक लेन-देन में सफलता मिलेगी। मीन राशि: शुभ समाचार मिलेंगे व आर्थिक लाभ होगा।

Related Posts