July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

बंगाली ‘दादा’ की दुल्हनिया बनते बनते रह गयी नगमा 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

याद है आपको 90 के दशक में बॉलीवुड ‘गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा’ फेम एक्ट्रेस नगमा? आज नगमा  अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। 25 दिसम्बर 1974 नंदिता मोरारजी जो बाद में नगमा के रूप में जानी गईं का जन्म हुआ. मुसलमान मां और हिन्दू पिता के घर जन्मीं नगमा बॉलीवुड के अलावा साउथ और भोजपुरी फिल्मों का भी जाना-माना चेहरा हैं। साथ ही नगमा राजनीति में भी काफी मशहूर हस्ती रही हैं।  फिलहाल नगमा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हैं.

लेकिन आप नहीं जाते होंगे कि नगमा का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके खिलाड़ी सौरव गांगुली से भी जुड़ा।  नगमा और सौरव गांगुली की मुलाकात 1999 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। सौरव गांगुली नगमा की खूबसूरती के दिवाने हो गए थे। बात इतनी बढ़ गयी थी कि शादीशुदा सौरव की पत्नी डोना गांगुली के बीच बात तलाक तक पहुंच गोई थी। हालाँकि बाद में सौरव गांगुली बाद में अपनी फैमिली लाइफ में लौट गए.

नगमा ने अपने और सौरव गांगुली के रिश्ते के बारे में इस साल चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हां हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। नगमा ने बताया था कि साल 2000 में जब गांगुली का करियर चोटी पर था तब फैंस टीम इंडिया की हार और कप्तान के खराब प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसका असर उनके रिलेशन पर भी पड़ा।

Related Posts