June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पत्‍‌नी के दुःख से दुखी होकर अपना ही पैर काट डाला

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
पने प्यार की खुशी के लिए अपने ही हाथों अपने शरीर का कोई अंग निर्ममता से काट देना, शायद इस अमानवीय और अथाह दर्द की कल्पना आप कल्पना में भी नहीं कर सकते। लेकिन इस हिम्मती इंसान ने इस कल्पना को सच कर दिया। अपनी पत्‍‌नी की खुशी के लिए फल खाने वाले चाकू से अपना एक पैर काट दिया।

सोच रहे होंगे कोई पत्‍‌नी इतनी क्रूर कैसे हो सकती है कि पति का पैर कटवाना चाहे। में चीन के एक गरीब किसान झेंग यानलियांग के पैरों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हुई। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए कहा। लेकिन यानलियांग के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपना ऑपरेशन करा पाता। डॉक्टर ने ऐसी स्थिति में उसे तीन महीने की मोहलत दी। तीन महीने में इंफेक्शन उसके पूरे शरीर में फैल जाता और इससे ज्यादा वह जिंदा नहीं रह सकता था।

यानलियांग ने अपनी स्थिति से समझौता कर लिया था लेकिन उसकी पत्‍‌नी इससे बहुत दुखी थी। यानलियांग अपनी मौत से ज्यादा अपनी पत्‍‌नी के दुख से दुखी था। इसलिए 2012 में एक रात जब उसकी पत्‍‌नी सो रही थी तो फल काटने वाले चाकू से जांघों के नीचे से अपने ही हाथों से उसने अपना वह पैर काट लिया। खून के बहाव और दर्द के कारण यानलियांग ने फिर पत्‍‌नी को जगाया और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस तरह अपनी हिम्मत से अभाव में भी यानलियांग ने अपनी जान बचाई और पत्‍‌नी की खुशी भी।

Related Posts