May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

गर्लफ्रेंड की मूड फ्रेशनर ने ले ली जान

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
ई लोग शॉपिंग को मूड फ्रेशनर मानते हैं। अगर आपका मूड खराब है शॉपिंग कर आप इसे ठीक कर सकते हैं लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आपको शॉपिंग के नाम से डर ही लगने लगे। क्योंकि यह मूड फ्रेशनर कई बार आपकी जान भी ले सकता है।

चीन में एक प्रेमी जोड़े शॉपिंग पर गए। मॉल में काफी देर तक उन्होंने शॉपिंग की। बॉयफ्रेंड अब तक थक चुका था और वह घर जाना चाहता था लेकिन गर्लफ्रेंड ने दूसरी शॉप जाकर और शॉपिंग करने की जिद कर दी। इस एक जिद ने वह कर दिया जिसकी शायद कभी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

जुझॉऊ का 38 साल का ताओ सिआओ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल घूमने गया। क्रिसमस के लिए सजे मॉल में ताओ ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 5 घंटे तक शॉपिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे पूरी शॉपिंग कर चुके थे लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड अभी और शॉपिंग करना चाहती थी। इसी बात पर दोनों में झगड़े हुए और ताओ मॉल की रेलिंग से कूद गया। क्रिसमस के लिए क्रिसमस ट्री की सजावट को तोड़ते हुए वह नीचे गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Related Posts