May 18, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

OMG : भारत में 46 लाख भुलक्खड़

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

भारत में करीब 46  लाख लोग भुलक्खड़ हैं, जबकि दुनिया भर में करीब 4.7 करोड़ लोग डिमेंशिया या स्मृतिक्षय के शिकार हैं। एक नयी रिपोर्ट में इस खुलासे के साथ यह भी कहा गया है कि 2050 तक दुनिया में इस समस्या से पीडित लोगों की आधी संख्या केवल एशिया में होगी।

किंग्स कॉलेज लंदन के नेतृत्व में जारी `वल्र्ड अल्झाइमर रिपोर्ट 2017 ’ के मुताबिक दुनियाभर में करीब 5.12 करोड़ लोग डिमेंशिया ग्रस्त हैं। यह संख्या हर 20 साल में करीब दोगुनी होने का अनुमान लगाया गया है और इस हिसाब से 2030 तक यह आंकडा 7.59 करोड़ और 2050 तक 13.15  करोड़ हो सकता है।
अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पता लगाया कि हर साल दुनियाभर में डिमेंशिया के 99 लाख से अधिक मामले सामने आते हैं। रिपोर्ट बताती है कि 2017 में पूर्वी एशिया में डिमेंशिया से पीडित सर्वाधिक लोग रहते हैं और यह संख्या 18 लाख है। इसके बाद पश्चिम यूरोप में डिमेंशिया पीडित लोगों की संख्या 74 लाख है।
देशों के अनुसार देखें तो 2017 में दस देश ऐसे हैं जहां डिमेंशिया पीडितों की संख्या दस लाख से अधिक है। इनमें चीन 95 लाख, अमेरिका 42 लाख, भारत 41 लाख, जापान 31 लाख, ब्राजील 16 लाख, जर्मनी 16 लाख, रुस 13 लाख, इटली 12 लाख, इंडोनेशिया 12 लाख और फ्रांस में 12 लाख हैं।

Related Posts